अपनी पहली प्लेलिस्ट बनाएँ

सोने से पहले की कहानियों, कक्षा की पसंदीदा कथाओं या पढ़ने के अभ्यास के लिए एक जगह।

नई प्लेलिस्ट

मेरा संग्रह

आपकी सहेजी हुई कहानियाँ आपका इंतज़ार कर रही हैं।

खाते की पहुँच चालू होने पर आपका संग्रह उपलब्ध होगा।

अपनी पहली प्लेलिस्ट बनाएँ

सोने से पहले की कहानियों, कक्षा की पसंदीदा कथाओं या पढ़ने के अभ्यास के लिए एक जगह।

नई प्लेलिस्ट

वापसी पर स्वागत है!

किस्से सहेजने या उन्हें प्लेलिस्ट में जोड़ने के लिए लॉग इन करें या खाता बनाएँ।

लोड हो रहा है...

लोमड़ी और सारस

चालाक लोमड़ी ने सपाट थाली में सारस को सूप परोसा, लेकिन सारस ने सुराही में खाना देकर बदला अपना बदला लेता है।

A stork sipping from a tall narrow jar while a hungry fox looks on दंतकथा पुस्तक में विशेष रुप से प्रदर्शित

B1 संस्करण के लिए ऑडियो उपलब्ध है

एक समय की बात है, एक जंगल में एक चालाक लोमड़ी रहती थी। एक दिन उसने अपने पड़ोसी सारस को बेवकूफ बनाने की सोची और उसे रात के खाने के लिए अपने घर बुलाया।

खाने का समय आया, तो लोमड़ी ने हँसते हुए सारस को एक सपाट थाली में सूप परोसा। वह चुपचाप सारस को देख मुस्कुराई क्योंकि सारस अपनी लंबी और पतली चोंच से सूप नहीं पी पा रहा था। वह चाहे जितना भी प्रयास करे, उसकी चोंच से सूप बार-बार गिर जाता।

कुछ दिनों बाद, सारस ने लोमड़ी को अपने घर, रात के खाने पर बुलाया। इस बार सारस ने भोजन एक लंबे, पतले मुँह वाले बर्तन में परोसा। सारस अपनी लंबी चोंच से आसानी से बर्तन के अंदर का स्वादिष्ट भोजन खा रहा था।

लेकिन लोमड़ी के साथ एक समस्या थी। उसकी छोटी और चौड़ी नाक बर्तन के अंदर तक पहुँच ही नहीं पा रही थी। उसने बर्तन के ऊपर से सूँघने और चाटने की कोशिश की, पर उसे खाना नहीं मिल पाया।

अंत में सारस ने स्वादिष्ट भोजन खाया और लोमड़ी भूखी रह गई। तब लोमड़ी को समझ में आया कि उसकी चाल उसी पर उल्टी पड़ गई थी।

साझा करें

प्रतिक्रिया

चिंतन के प्रश्न
  1. आपके अनुसार लोमड़ी ने सारस को सपाट थाली में सूप क्यों परोसा?
  2. जब सारस लोमड़ी के घर सूप नहीं पी सका, तो उसे कैसा लगा? और जब लोमड़ी सारस के घर खाना नहीं खा पाई, तो उसे कैसा महसूस हुआ?
  3. क्या आपके साथ कभी ऐसा हुआ है कि जब किसी ने आपको आपकी इच्छा अनुसार न व्यव्हार कर अपने इच्छा अनुसार व्यव्हार किया हो?
  4. यह कहानी हमें दूसरों की जरूरतों और भावनाओं का ध्यान रखने के बारे में क्या सिखाती है?
  5. हम इस कहानी से मिली सीख को अपनी दैनिक जीवन में कैसे अपना सकते हैं ताकि हम दूसरों के साथ न्याय और दयालुता से पेश आएं?
दंतकथा उद्धरण

जो जाल बिछाता है, वह एक दिन खुद उसमें फँस सकता है।

चालबाजी मजेदार लग सकती है, जब तक चाल आप पर न चले।

चतुराई क्षण को जीत सकती है, लेकिन बुद्धिमानी दिन को जीतती है।

FableReads की सचित्र दंतकथा पुस्तकों के आवरणFableReads की सचित्र दंतकथा पुस्तकों के आवरण
दंतकथा पुस्तक में विशेष रुप से प्रदर्शित

Read it on paper, too

“लोमड़ी और सारस” is one of the 25 illustrated fables in our book, 25 Fables for Fun Quality Time.

Every copy keeps stories free and ad-free for children, parents and teachers everywhere.

अपनी पुस्तक प्राप्त करें